मानव नेत्र एवं रंग बिरंगा संसार Class x ( science)

 *Class 10th विज्ञान ( SCIENCE ) मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार* 


1. मानव नेत्र के किस भाग पर किसी वस्तु का प्रतिबिंब बनाते हैं,


( A ) कॉर्निया

( B ) परितारिका

( C ) पुतली

( D ) रेटिना या दृष्टिपटल



2. तारों के टीमटीमाने की व्याख्या किस सिद्धांत पर आधारित है ?


( A ) अपवर्तन के सिद्धांत

( B ) प्रकीर्णन के सिद्धांत

( C ) वर्ण विक्षेपण का सिद्धांत

( D ) इनमें कोई नहीं



3. नेत्र-लेंस की फोकस-दूरी अधिक हो जाने से कौन-सा दृष्टि दोष होता है ?


( A ) निकट-दृष्टि दोष

( B ) दूर-दृष्टि दोष

( C ) जरा-दूरदर्शिता

( D ) इनमें कोई नहीं



4. नेत्र में किसी वस्तु का बना प्रतिबिम्ब होता है।


( A ) काल्पनिक, सीधा तथा छोटा

( B ) काल्पनिक, उल्टा तथा बड़ा

( C ) वास्तविक, उल्टा तथा छोटा

( D ) वास्तविक, उल्टा तथा बड़ा



5. जो नेत्र निकट स्थित वस्तुओं को स्पष्ट नहीं देख पाता उस नेत्र में होता है ।


( A ) दूर-दृष्टि दोष

( B ) निकट-दृष्टि दोष

( C ) जरा-दृष्टि दोष

( D ) वर्णाधता



6. श्वेत प्रकाश की किरण जब किसी प्रिज्म से होकर गुजरती है, तब जो रंग (वर्ण) सबसे अधिक विचलित होता है, वह है।


( A ) नीला

( B ) लाल

( C ) बैंगनी

( D ) नीला और लाल दोनो



7. अपने लेंस की फोकस-दूरी को बदलकर दूर या निकट की वस्तु को साफ-साफ देख सकने के आँख के गुण को कहते हैं।


( A ) दूरदृष्टिता

( B ) समंजन-क्षमता

( C ) निकटदृष्टिता

( D ) जरा-दूरदर्शिता



8. जरा-दूरदर्शिता से पीड़ित व्यक्तिं का उपचार किस प्रकार के लेंस से किया जाता है?


( A ) अवतल

( B ) बाइफोकल

( C ) अपसारी

( D ) अभिसारी



9. एक स्वस्थ मानव नेत्र के लिए निकट तथा दूर बिंदु क्रमशः होते हैं।


( A ) 0 एवं 25 m

( B ) 0 एवं अनंत

( C ) 25 cm एवं 250 cm

( D ) 25 cm एवं अनंत



10. विभिन्न दूरियों पर की वस्तुओं के प्रतिबिम्ब को फोकस करने के लिए आँख के लेंस की फोकस-दुरी परिवर्तित होती है।


( A ) पुतली द्वारा

( B ) रेटिना द्वारा

( C ) सिलियरी पेशियों द्वारा

( D ) आइरिस द्वारा



11. जो नेत्र दूर स्थित वस्तुओं को स्पष्ट नहीं देख पाता उस नेत्र में होता है।


( A ) दूर-दृष्टि दोष

( B ) निकट-दृष्टि दोष

( C ) जरा-दृष्टि दो

( D ) वर्णाधंता



12. किस दृष्टि-दोष में किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब रेटिना के आगे बनता है ?


( A ) निकट-दृष्टि दोष में

( B ) दूर-दृष्टि दोष में

( C ) जरा-दूरदर्शिता में

( D ) इनमें कोई नहीं



13. नेत्र की समंजन-क्षमता कम हो जाने से उत्पन्न होता है।


( A ) निकट-दृष्टि दोष

( B ) दूर-दृष्टि दोष

( C ) जरा-दृष्टि दोष

( D ) वर्णाधंता



14. चन्द्रमा पर खड़े अंतरिक्ष यात्री को आकाश प्रतीत होता है-


( A ) नीला

( B ) उजला

( C ) लाल

( D ) काला



15. श्वेत रंग कितने रंगों के मेल से बना है?


( A ) तीन

( B ) चार

( C ) पाँच

( D ) सात



16. दृश्य प्रकाश में किस वर्ण का तरंगदैर्घ्य अधिकतम होता है?


( A ) बैंगनी

( B ) लाल

( C ) नीला

( D ) पीला



17. इन्द्रधनुष का वनना किस परिघटना पर आधारित है?


( A ) प्रकाश का परावर्तन

( B ) प्रकाश का अपवर्तन

( C ) प्रकाश का वर्ण विक्षेपण

( D ) इनमें से कोई नहीं



18. जो नेत्र निकट स्थित वस्तु को साफ नहीं देख सकता उस नेत्र में होता है ।


( A ) दूर दृष्टि दोष

( B ) निकट दृष्टि दोष

( C ) जरादृष्टि दोष

( D ) वर्णान्धता



19] किसी कोलायडी विलयन में निलंबित कणो से प्रकाश के प्रकीर्णंन को कहा जाता है-


( A ) वायुमंडलीय प्रभाव

( B ) किंडल प्रभाव

( C ) टिंडल प्रभाव

( D ) क्वींटल प्रभाव



20. सामान्य मानव नेत्र को दूर बिन्दु-


( A ) 25 सेमी पर होता है

( B ) 25 मिमी पर होता है

( C ) 25 मी० पर होता है

( D ) अनंत पर होता है



21. निकट दृष्टि दोष वाले व्यक्ति के चश्में में होता है ।


( A ) उत्तल लेंस

( B ) अवतल लेंस

( C ) बेलनाकार लेंस

( D ) इनमें से कोई नहीं



22. मानव नेत्र में उपस्थित लेंस है –


( A ) उत्तल

( B ) कोई लेंस नहीं होता

( C ) अवतल

( D ) इनमें से कोई नहीं



23. निम्न में से किस दृष्टि दोष में नेत्र को क्रिस्टलीय लेंस धुंधला अपारदर्शी हो जाता है ?


( A ) निकट-दृष्टि

( B ) मोतियाबिंद

( C ) दीर्घ-दृष्टि

( D ) जरा-दरदर्शिता



24. स्पेक्ट्रम प्राप्त करने के लिए किसका उपयोग किया जाता है ?


( A ) काँच की सिल्ली

( B ) अवर्तल दर्पण

( C ) उत्तल लेंस

( D ) प्रिज्म



25. स्पेक्ट्रम में किस रंग की किरण का विचलन/झुकाव कम होता है?


( A ) लाल

( B ) हरा

( C ) पीला

( D ) बैंगनी



26. दीर्घ-दृष्टि के निवारण के लिए उपयोग किया जाता है-


( A ) गोलीय बेलनाकार लेंस

( B ) उत्तल लेंस

( C ) समोत्तल लेन्स

( D ) अवतल लेंस



27. प्रिज्म से. प्रकाश की कौन सी परिघटना घटती है ?


( A ) परावर्तन

( B ) अपवर्तन

( C ) वर्ण विक्षेपण

( D ) इनमें से कोई नहीं



28. प्रकाश के किस रंग का तरंगदैर्ध्य सबसे कम होता है ?


( A ) बैंगनी

( B ) हरा

( C ) लाल

( D ) कोई नहीं



29. आकाश का रंग नीला प्रतीत होता है-


( A ) प्रकाश के परावर्तन के कारण

( B ) प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण

( C ) प्रकाश के अपवर्तन के कारण

( D ) इनमें कोई भी नहीं



30. आँख व्यवहार होता है-


( A ) अवतल दर्पण की तरह

( B ) उत्तल लेंस की तरह

( C ) समतल दर्पण की तरह

( D ) इनमें कोई नहीं



31. एक साधारण प्रिज्म कितने सतहों से घिरा होता है।


( A ) 6

( B ) 4

( C ) 5

( D ) 3



32. यदि किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब रेटिना के पीछे बनता है, तो वह व्यक्ति किस दृष्टि दोष से पीड़ित है?


( A ) दूर-दृष्टि दोष से

( B ) निकट-दृष्टि दोष से

( C ) जरा-दूरदर्शिता से

( D ) इनमें से कोई नहीं



33. किसी माध्यम में छोटे-छोटे कणों के निलंबन को कहा जाता है


( A ) कोलॉइड

( B ) पुंज

( C ) प्रकाश

( D ) इनमें से कोई नहीं



34. नेत्र गोलक का व्यास लगभग होता है


( A ) 2.3 cm

( B ) 2.4 cm

( C ) 3.3 cm

( D ) 3.4 cm



35. विद्युत सिग्नल कौन उत्पन्न करता है


( A ) परितारिका

( B ) प्रकाश सुग्राही

( C ) पुतली

( D ) इनमें सभी



36. सिग्नलो की व्याख्या कहां होती है


( A ) मस्तिष्क में

( B ) पुतली में

( C ) रेटिना में

( D ) कॉर्निया में



37. मानव नेत्र में किस प्रकार का लेंस पाया जाता है ?


( A ) उत्तल

( B ) अवतल

( C ) बलयाकार

( D ) इनमें से कोई नहीं



38. पुतली के साइज को नियंत्रित करने वाला गहरा पेशीय डायफ्राम क्या कहलाता है ?


( A ) परितारिका

( B ) अभिनेत्र लेंस

( C ) नेत्र पटल

( D ) रेटिना



39. आँख की पुतली किस प्रकार कार्य करती है ?


( A ) दृक तंत्रिका की भाँति

( B ) पुतली की भाँति

( C ) परितारिका की भाँति

( D ) परिवर्ती द्वारक की भाँति



40. कॉर्निया के पीछे एक संरचना होती है उसे—


( A ) पुतली कहते हैं

( B ) नेत्र पटल कहते हैं

( C ) रेटिना कहते हैं

( D ) परितारिका कहते हैं



41. निकट दृष्टिदोष उत्पन्न होने का क्या कारण है ?


( A ) अभिनेत्र लेंस की वक्रता बढ़ जाना

( B ) अभिनेत्र लेंस की वक्रता का घट जाना

( C ) नेत्र गोलक की लम्बाई घट जाना .

( D ) सभी कथन सत्य हैं



42. निकट दृष्टि दोष दूर करने के लिए किस लेंस का व्यवहार होता है ?


( A ) उत्तल

( B ) अवतल

( C ) समतल

( D ) सभी



43. आँख में प्रवेश करने वाले प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित करता है


( A ) परितारिका

( B ) पक्ष्माभी पेशियाँ

( C ) पुतली

( D ) लेंस



44. नेत्र में प्रवेश करने वाले प्रकाश किरणों का अधिकांश अपवर्तन होता है-


( A ) नेत्रोद अंतर पृष्ठ पर

( B ) अभिनेत्र के अंतरपृष्ठ पर

( C ) कॉर्निया के बाहरी पृष्ठ पर

( D ) इनमें से कोई नहीं



45. मंद प्रकाश में किसकी शिथिलता से पुतली पूर्ण रूप से फैल जाती है।


( A ) कॉर्निया

( B ) परितारिका

( C ) एरिस

( D ) इनमें से कोई नहीं



46. नेत्र गोलक के गोल होने पर देख पाते हैं


( A ) निकट की वस्तुओं को

( B ) दूर की वस्तुओं को.

( C ) 25 cm की दूरी पर की वस्तुओं को

( D ) इनमें से कोई नहीं



47. वस्तु को हटा लेने के बाद भी नेत्र पटल पर प्रतिबिम्ब कितने सेकेण्ड तक रहता है ?


( A ) 1/10s

( B ) 1/20s

( C ) 1/16s

( D ) 1/5s



48. दृष्टि निर्बंध सिद्धांत का उपयोग कहाँ किया जाता है ?


( A ) चलचित्र प्रक्षेपन में

( B ) फोटोग्राफी कैमरे में

( C ) सूक्ष्मदर्शी में

( D ) इनमें से कोई नहीं



49. कॉर्निया के पीछे क्या है जो काले रंग की पेशियों का समुच्चय है-


( A ) परितारिका

( B ) नेत्र पटल

( C ) दृष्टि पटल

( D ) इनमें से कोई नहीं



50. आयु में वृद्धि होने पर मानव नेत्र में समंजन . क्षमता घट जाती है यह दोष कहलाती है


( A ) अबिंदुकता

( B ) दीर्घ दृष्टि दोष

( C ) लघु दृष्टि दोष

( D ) जरा दृष्टि दोष



51. कॉर्निया में दोष अर्थात् उसके पूर्णतः गोलीय न होने के कारण किस प्रकार का नेत्र दोष होता है ?


( A ) अबिंदुकता

( B ) दीर्घ दृष्टि दोष

( C ) जरा दृष्टि दोष

( D ) लघु दृष्टि दोष



52. अबिन्दुकता नेत्र दोष वाले व्यक्ति के चश्मे में किस तरह के लेंस से दोष का निवारण होता है ?


( A ) अवतल लेंस

( B ) बेलनाकार लेंस

( C ) उत्तल लेंस

( D ) द्विफोकसी लेंस



53. दोष रहित नेत्र 25 cm और अनंत के बीच रखी वस्तु को आसानी से देख पाता है, इसके बीच की दूरी को कहते हैं


( A ) दृष्टि परिसर

( B ) अनंत बिन्दु परिसर

( C ) निकट बिन्दु परिसर

( D ) कोई नहीं



54. मानव नेत्र दो हैं अतः इनका दृष्टि क्षेत्र होगा


( A ) 180°

( B ) 150°

( C ) 160°

( D ) 120°



55. दूर-दृष्टिवाली आँखें साफ-साफ देख सकती


( A ) दूर की वस्तुओं को

( B ) निकट की वस्तुओं को

( C ) बड़ी वस्तुओं को

( D ) इनमें से कोई नहीं



56. दीर्घ दृष्टिदोष होने का क्या कारण है ?


( A ) अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरी का घटना

( B ) नेत्र गोलक का बड़ा हो जाना

( C ) अभिनेत्र लेंस की वक्रता का घटना

( D ) अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरी का अत्यधिक हो जाना



57. अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरी में परिवर्तन किया जाता है


( A ) पुतली द्वारा

( B ) दृष्टिपटल द्वारा

( C ) पक्ष्माभी द्वारा

( D ) परितारिका द्वारा



58. रेटिना प्रकाश को परिवर्तित करता है—


( A ) विद्युत ऊर्जा में

( B ) विद्युत सिगनल में

( C ) वास्तविक प्रतिबिम्ब में

( D ) इनमें से कोई नहीं



59. नेत्र दान करने वाले व्यक्ति की आयु सीमा होगी


( A ) 10 वर्ष

( B ) 25 वर्ष

( C ) 60 वर्ष

( D ) इनमें से सभी



60. मृत्यु के पश्चात् कितने घंटे के अंदर नेत्र निकाल लेना चाहिए ?


( A ) 2 से 3 घंटे के भीतर

( B ) 4 से 6 घंटे के भीतर

( C ) 8 से 10 घंटे के भीतर

( D ) 10 से 12 घंटे के भीतर



61. इनमें से कौन व्यक्ति नेत्र दान कर सकता है ?


( A ) संक्रामक रोग से पीडित

( B ) मधुमेह का रोगी

( C ) दमे का रोगी

( D ) ( B ) एवं ( C ) दोनों



62. कौन रंग है जिसका खतरे के सिग्नल में उपयोग होता है ?


( A ) नीला रंग

( B ) बैंगनी रंग

( C ) लाल रंग

( D ) पीला रंग



63. श्वेत प्रकाश जब प्रिज्म से होकर गुजरता है, तो जो रंग सबसे अधिक विचलित होता है, वह है-


( A ) लाल

( B ) पीला

( C ) बैंगनी

( D ) नीला



64. प्रकाश एक पतली झिल्ली से होकर नेत्र में प्रवेश करता है। इस झिल्ली को कहते हैं


( A ) नेत्र पटल

( B ) कॉर्निया

( C ) परितारिका

( D ) पुतली



65. प्रिज्म से होकर सूर्य का श्वेत प्रकाश गुजरने पर श्वेत प्रकाश सात रंगों में विच्छेदित हो जाता है। इसमें लाल रंग के प्रकाश का, विचलनं–


( A ) बैंगनी प्रकाश से कम है।

( B ) हरे प्रकाश से कम है

( C ) आसमानी से कम है

( D ) सभी रंगों से कम है



66. चूजे के दृष्टिपटल में कौन-सी कोशिकाएँ नहीं होती हैं


( A ) संशलाका कोशिकाएँ

( B ) शंकु कोशिकाएँ

( C ) ऊपर दिए दोनों

( D ) इनमें से कोई नहीं



67. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य का गोला दिखता है


( A ) गोलाकार

( B ) अण्डाकार

( C ) चपटा

( D ) घनाकार



68. काँच का अपवर्तनांक किस वर्ण के लिए अधिकतम है ?


( A ) लाल

( B ) पीला

( C ) बैंगनी

( D ) आसमानी



69. लाल गुलाब को हरे प्रकाश में देखा जाए तो यह कैसा प्रतीत होगा ?


( A ) पीला

( B ) बैंगनी

( C ) काला

( D ) नीला



70. प्रकाश का प्राथमिक वर्ण कौन है ?


( A ) लाल

( B ) नीला

( C ) हरा

( D ) तीनों



71. पेशियों के शिथिल होने पर अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरी लगभग होती है


( A ) 3.5 cm

( B ) 2.5 cm

( C ) 4.2 cm

( D ) 2.7cm



72. अति सूक्ष्म कण किस तरह के प्रकाश को प्रकीर्ण करते हैं ?


( A ) लाल

( B ) पीला

( C ) नीला

( D ) बैंगनी



73. किसी प्रिज्म से होकर गुजरने वाली प्रकाश के लिए आपतन कोण (i) और अपवर्तन कोण (r) हो, तो निर्गत कोण का मान क्या होगा ?


( A ) Lr के बराबर होगा

( B ) Lr से छोटा होगा

( C ) Li + Lr के बराबर होगा

( D ) Li के बराबर होगा



74. वास्तविक सूर्यास्त और आभासी सूर्यास्त के बीच लगभग कितने समय का अंतर होता है ?


( A ) 1 मिनट

( B ) 2 मिनट

( C ) 3 मिनट

( D ) 4 मिनट



75. उदय और अस्त होते समय सूर्य दिखाई देता है:


( A ) पीला

( B ) लाल

( C ) नीला

( D ) काला



76. Å (एंगस्ट्रान) का मान क्या होता है ?


( A ) 10-10 m

( B ) 10-8 m

( C ) 10-11 m

( D ) इनमें से कोई नहीं



77. ‘प्रिज्म से प्रकाश की कौन सी परिघटना घटती है ?


( A ) परावर्तन

( B ) अपवर्तन

( C ) वर्ण विक्षेपण

( D ) इनमें से कोई नहीं



78. नेत्र-लेंस की फोकस-दूरी अधिक हो जाने से कौन-सा दृष्टि दोष ” होता है ?


( A ) निकट-दृष्टि दोष

( B ) दूर-दृष्टि दोष

( C ) जरा-दूरदर्शिता

( D ) इनमें कोई नहीं



79. किस दृष्टि-दोष में किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब रेटिना के आगे बनता है ?


( A ) निकट-दृष्टि दोष में

( B ) दूर-दृष्टि दोष में

( C ) जरा-दूरदर्शिता में

( D ) इनमें कोई नहीं



80. नेत्र की समंजन-क्षमता कम हो जाने से उत्पन्न होता है ।


( A ) निकट-दृष्टि दोष

( B ) दूर-दृष्टि दोष

( C ) जरा-दृष्टि दोष

( D ) वर्णांधता



81. तारों के टिमटिमाते प्रतीत होने का कारण है


( A ) वायुमंडलीय अपवर्तन

( B ) वायुमंडलीय वर्ण-विक्षेपण

( C ) वायुमंडलीय प्रकीर्णन

( D ) इनमें कोई नहीं



82. एक प्रिन्म द्वारा श्वेत प्रकाश के स्पेक्ट्रम में वर्ण-विक्षेपण जिस घटना के कारण होता है, वह घटना है।


( A ) परावर्तन

( B ) अपवर्तन

( C ) विकीर्णन

( D ) कोई नहीं



83. किसी कण पर पड़कर प्रकाश के एक अंश के विभिन्न दिशाओं में छितराने को कहते हैं


( A ) प्रकाश का परावर्तन

( B ) प्रकाश का अपवर्तन

( C ) प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण

( D ) प्रकाश का प्रकीर्णन


84. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य लाल दिखाई पड़ता है, क्योंकि वायुमंडल के कण


( A ) लाल रंग को बहुत अधिक प्रकीर्णित कर देते हैं

( B ) नारंगी रंग को बहुत अधिक प्रकीर्णित कर देते हैं

( C ) नीले रंग को बहुत अधिक प्रकीर्णित कर देते हैं

( D ) पीले रंग को बहुत कम प्रकीर्णित कर देते हैं

Comments

Popular posts from this blog

प्रकाश के परावर्तन तथा अपवर्तन class x (science)